16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

150 की नेत्र एवं 81 लोेगों की बीपी व शुगर जांच

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 16, 2026

Rajasthan

चेन्नई. महावीर इंटरनेशनल चेन्नई ने हाल ही दो नेत्र जांच शिविर लगाए जिनमें अग्रवाल अस्पताल व एमएन आइ अस्पताल की चिकित्सकों ने 150 की नेत्र जांच की। गुरु हस्ती तंग मालिग़ै पूंदमल्ली के सहयोग से उनके निजी प्रांगण में लगाए निःशुल्क जांच शिविर में अग्रवाल आइ अस्पताल के चिकित्सकों ने 90 लोगों की आंखों की जांच की। इनमें से 2 जनों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया जिनकी सर्जरी करवाई जाएगी तथा 65 लोगों को चश्मे बनाकर 31 अगस्त को दिए जाएंगे। साथ ही 56 लोगों की मधुमेह और रक्तचाप की जांच वी. शरण्या टीम द्वारा की गई। शिविर में हरीश कवाड़, प्रवीण छाजेड, महेश खिंवसरा, महालक्ष्मी, श्वेता सुरेश, मुकेश, यमुना और लावण्या आदि ने सेवा दी।
नौ जनों की मोतियाबिंद सर्जरी होगी
इसी प्रकार प्रकाशचंद सरलाकंवर बोहरा परिवार वड़पलनी के सहयोग से जेतारन पट्टी ओसवाल संघ और श्री एसएस जैन संघ के प्रांगण में लगाए गए शिविर में 60 लोगों की आंखों की जांच हुई, जिनमें 9 जनों की आंखों की मोतियाबिंद सर्जरी होगी एवं 30 लोगों को चश्मे बनाकर दिए जाएंगे। साथ ही 25 लोगों की मधुमेह और रक्तचाप जांच की गई। दोनों शिविरों में जरूरतमंदों में श्रवणयंत्र, कमर पट्टा, मौजे व आयुर्वेदिक पेन बाम और स्प्रे भी प्रदान किए गए। शिविर में इन्दिरा-निरंजन सोलंकी, ललित रांका, सुमीत लोढ़ा और आनंद आर्या आदि ने सेवा दी।