गणेश महोत्सव को लेकर लोग घरों में भगवान गणेश की स्थापना करते हैं। इस बार गणेशोत्सव 13 सितबंर से शुरू होने जा रहा है, जो 23 सितंबर तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। भक्त अपने आराध्य गणपति बप्पा की पूजा कर उन्हें खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। दरअसल, गणेश उत्सव भाद्रपद मास की चतुर्थी से चतर्दर्शी तक यानी दस दिनों तक चलता है। कई लोग लोग गणपति को 1 दिन रखते हैं। वहीं कोई 10 दिन के लिए बप्पा को घर में विराजमान करते हैं।