
गणेशजी धारण करेंगे माणक पन्ना का मुकुट, नौलड़ी का नोलखा हार सा शृंगार, 9 दिन खास
Ganesh Chaturthi जयपुर। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर 31 अगस्त को गणेशजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शहर में गणेश जन्म का उल्लास छाएगा। इससे पहले मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में जन्मोत्सव के कार्यक्रम 24 अगस्त से ही शुरू हो जाएंगे। इस दिन मोदकों की झांकी सजाई जाएगी। मुख्य आयोजन गणेश चतुर्थी को होगा। इसके एक दिन पहले 30 अगस्त को सिंजारा महोत्सव का आयोजन होगा। गणेशजी महाराज को सिंजारे की मेहंदी धारण करवाई जाएगी। वहीं जन्मोत्सव के दूसरे दिन गणेशजी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। भगवान गणेशजी महाराज जयपुर शहर भ्रमण पर निकलेंगे।
मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि गणेशजी महाराज के जन्मोत्सव 31 को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम होंगे। 24 सितंबर को गणेशजी महाराज के मोदकों की झांकी के दर्शन होंगे। झांकी के दर्शन सुबह 5 बजे से होंगे। इस दिन बाहर का प्रसाद नहीं चढ़ेगा। झांकी में 251 किलो के 2 मुख्य मोदक होंगे। इसके अलावा 5 मोदक 51 किलो के, 21 मोदक 21 किलो के और 1100 मोदक सवा किलो के साथ अन्य मोदक शामिल होंगे। इस दिन गजानन महाराज को माणक पन्ना युक्त मुकुट धारण करवाया जाएगा। भक्तों को शाम 6.30 बजे से रात 9 बजे तक नि:शुल्क प्रसाद वितरित किया जाएगा।
25 अगस्त को गुरु पुष्य नक्षत्र पर होगा अभिषेक
महोत्सव के तहत 25 अगस्त को गुरु पुष्य नक्षत्र पर गजानन महाराज के पंचामृत अभिषेक होगा। इस दिन 351 महिलाएं कलश लेकर आएगी, जल से भगवान का अभिषेक होगा। इसके अलावा 500 किलो दूध, 50 किलो बूरा, 100 किलो दही व 11 किलो घी व 11 किलो शहद से पंचामृत अभिषेक होगा। इस दिन ध्वज पूजन होगा। नवीन ध्वज धारण होंगे। मंदिर में महोत्सव के तहत 26 से 29 अगस्त तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या होगी। इसमें ध्रुवपद गायन, कत्थक नत्य व सुगम संगीत का आयोजन होगा।
मेहंदी पूजन व सिंजारा महोत्सव 30 अगस्त को
महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि महोत्सव के तहत 30 अगस्त को गणेशजी महाराज का विशेष शृंगार किया जाएगा। गणेशजी महाराज का विशेष नौलड़ी का नोलखा हार के भाव जैसा शृंगार होगा। गणेशजी महाराज सिंजारे की मेहंदी धारण करेंगे, भक्तों को मेहंदी प्रसाद वितरित किया जाएगा। गणेशजी महाराज स्वर्ण मुकुट धारण करेंगे व चांदी के सिंहासन पर विराजमान होंगे। मेहंदी प्रसाद पांच स्थानों पर रात 8 बजे से वितरित किया जाएगा।
गणेश चतुर्थी पर तड़के 4 बजे होंगे दर्शन
गणेश चतुर्थी पर 31 अगस्त को गजानन महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन मंगला आरती सुबह 4 बजे होगी, वहीं शयन आरती रात 11.45 बजे होगी। भक्तों को मंदिर में 5 लाइनों से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं 6 लाइनों से निकास होगा।
निकलेगी गजानन शोभायात्रा, 80 झांकियां होंगी शामिल
गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन एक सितंबर को गणेशजी की शेाभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 80 झांकियां शामिल होगी। जिसमें 25 इलेक्ट्रॉनिक झांकियां होगी। एक बड़ी झांकी में गणेशजी ढोल नगाड़ा बजाते हुए नजर आएंगे। शोभायात्रा में आजादी के अमृत महोत्सव की झलक देखने को मिलेगी।
Published on:
22 Aug 2022 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
