16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांजा स्मगलर couple पकड़ा गया, चलती कार में जरा सी गलती ने पुलिस का ध्यान खींच लिया, दिल्ली से माल ला रहे थे

Election News: चुनाव के चलते बड़ी मात्रा में प्रदेश भर से नशा पकड़ा जा रहा है। बाडमेर में सबसे ज्यादा पकड़ की गई है। दिल्ली, उडीसा, यूपी और एमपी से माल लाया जा रहा है

less than 1 minute read
Google source verification
ganja_couple_photo_2023-10-23_12-38-16.jpg

pic

Election News : चुनाव को लेकर नाकाबंदी सख्त कर दी गई है। राजधानी जयपुर में तो ए श्रेणी की नाकाबंदी शुरू कर दी गई है और इस दौरान हर छोटे बड़े वाहन को जांच परखा जा रहा है। इसी तरह के एक मामले में जयपुर से प्रेमी युगल को पकड़ा गया है। उनके पास से करीब 19 किलो गांजा बरामद हुआ है। यह माल दिल्ली से लाया गया था और इसे जयपुर में सप्लाई करना था।

लेकिन देर रात पुलिस ने दौलतपुरा टोल के नजदीक से ये माल बरामद कर लिया और अब आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि विनोद और प्रिया नाम के युवक और युवती को पकड़ा गया है। दोनो के पास से गांजा मिला है। पता लगाया जा रहा है कि जयपुर में ये माल कहां सप्लाई किया जाना था। जो कार बरामद की गई है उसके बारे में भी दस्तावेज मांगे गए हैं ताकि पता लगाया जा सके कि कार खुद की है या फिर चोरी की है।

यह भी पता लगाया जा रहा है कि पहली बार ही तस्करी की जा रही थी या फिर अक्सर दिल्ली से माल लाकर जयपुर में बेचा जाता रहा है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को क्रेक करने की कोशिश में है। फिलहाल आरोपियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं और इसी आधार पर उनके साथियों तक पहुंचने की कोशिश की है। चुनाव के चलते बड़ी मात्रा में प्रदेश भर से नशा पकड़ा जा रहा है। बाडमेर में सबसे ज्यादा पकड़ की गई है। दिल्ली, उडीसा, यूपी और एमपी से माल लाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग