जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी इलाकों से विदाई के बाद अब पूर्वी क्षेत्र से भी अगले 24 घंटे बाद मानसून अलविदा कहने वाला है। लौट रहे मानसून के दौरान पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश ने प्रदेश में चंबल नदी से जुड़े बांधों को फिर से लबालब कर दिया हैं चंबल के चारों बांधों के गेट पानी की बंपर आवक के चलते फिर से खोले पड़े हैं।