
गायत्री संभालेंगी राजस्थान में 'आप' की जिम्मेदारी, जानें क्या क्या होंगी उनकी प्राथमिकता
जयपुर. राजस्थान में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने राज्य में महिला विंग की कमान बाड़मेर की गायत्री बिश्नोई (Gayatri Bishnoi) को दी है। वे गांव भलीसर की रहने वाली हैं और उनके पिता आर्मी में सूबेदार मेजर के पद से साल 2006 में रिटायर्ड हैं। 10 सालों से जयपुर के सिविल लाइंस में रह रही हैं आप पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं। पिछले काफी वक्त से वे समाज सेवा और बच्चों को शिक्षा देने के काम में जुटी रही हैंं।
गायत्री विश्नोई के पिता बीराराम बिश्नोई का कहना है कि उनका सपना था कि उनकी बेटी प्रदेश की राजनीति में आगे जाए, इसी वजह से उन्होने बेटी को पढ़ने के लिए जयपुर के महारानी कॉलेज भेजा, लोगों के ताने में सुने। पढ़ाई के साथ साथ उनकी बेटी ने दूरदर्शन में 'धरती धोरों री' कार्यक्रम भी किया है।
राजनीति में जाकर सेवा करना प्राथमिकता
उन्होने बताया, मेरी इच्छा राजनीति में जाने की नहीं थी। लेकिन पिछले काफी समय से आप पार्टी को फॉलो कर रही हूं, पंजाब में चुनाव को भी देखा है, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के भाषण सुनकर उन्हे अच्छा लगा और वे एक साल से पार्टी की साथ जुड़ी। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिलाओं व युवाओं व समाज के लिए काम करना चाहती हैं।
हर तरह के कार्य में खुशी मिलती थी
आप नेता गायत्री ने बताया कि उनको हर उस कार्य में खुशी मिलती थी जिसे लोग देखें और सराहें। उन्होेने बताया कि पत्रिका में डिप्लोमा किया है, बीबीसी में डॉक्यूमेंट्री साथ ही रोडीज़ सीरियल में काम किया है। एनजीओ शिल्प सृजन संस्थान के साथ काम करती हूं। इस संस्थान के जरिए फ्री टाइम में गरीब बच्चों को पढ़ाने का काम करती थी।
राजस्थान में बनेगी आप की सरकार
गायत्री ने में आप की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा, अब से वो आप महिला विंग की कमान संभालेंगी। उन्होंने कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि जनता हमें समर्थन देगी, क्योंकि अरविंद केजरीवाल और हमारी पार्टी का काम लोग देख रहे हैं।
Published on:
28 Mar 2023 05:09 pm
