
गहलोत सरकार का चिंतन शिविर : पहले दिन मंत्रियों ने रखा अपने कामकाज का ब्यौरा, नया प्लान भी रखा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में सोमवार से जयपुर के हरिशचंद्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में चिंतन शिविर शुरू हुआ। सभी विभागों के मंत्री अपने विभागों के चार साल के कार्यों, बजट घोषणाओं, जन घोषणा पत्र, अभियानों, नवाचारों की क्रियान्विति सहित अन्य कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश कर रहे है। सत्रों में गहलोत सरकार के कामकाज के साथ ही नए प्लान पर भी मंथन हो रहा हैं।
पहले दिन सोमवार को विभिन्न सत्रों में सुबह 11 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल, शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव और तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग अपने अपने विभागों का प्रजेंटेशन दे रहे है। इसके साथ साथ दोपहर 3 बजे से कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना, कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा, गोपालन मंत्री प्रमोद भाया, ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी और जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगे। ये मंत्री ये भी बताएंगे कि चार साल में उनके विभाग में कितने वादे पूरे हुए।
मंगलवार को ये मंत्री देंगे प्रजेंटेशन :
दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सत्र में स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल, ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा, गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्यमंत्री बृजेंद्र ओला प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 12.15 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमा राम चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद और जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया विभागीय प्रगति की जानकारी देंगे। दोपहर 3.20 बजे से शाम 4 बजे तक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, आपदा प्रबंधन एवं सहायता, प्रशासनिक सुधार और समन्वय मंत्री गोविंदराम मेघवाल तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जाहिदा खान प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगी।
Updated on:
16 Jan 2023 04:00 pm
Published on:
16 Jan 2023 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
