9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस में युवती से छेड़छाड़, फिर जो हुआ हैरान कर देगा आपको

www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
girl assault

जयपुर। मनचलों की फब्तियों से न तो वह डरी और न ही सहमी। विरोध करने पर मनचले मारपीट करने पर भी उतारू हो गए। मगर युवती ने उन्हें छोड़ा नहीं और एकत्र हुए लोगों की मदद से उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। मामला जवाहर सर्कल इलाके का है।

गुरुवार शाम को 20 वर्षीया युवती भाई के साथ गोपालपुरा मोड़ से बस में बैठी थी। भाई किसी काम से मालवीय नगर उतर गया। युवती को अकेला पाकर दो मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। मालवीय नगर सेक्टर 9 के पास युवती बस से उतरी तो मनचलों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीडि़ता रोते हुए थाने पहुंची और घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़ता ने बताया कि वह बारहवीं में पढ़ती है और यहां किराए पर रहती है। दो अनजान युवक बस में फब्तियां कसने लगे और विरोध किया तो बस से उतरते ही धक्का देकर मारपीट करने लगे।

गिरने से मोबाइल टूट गया। इस दौरान लोग एकत्र हुए और उन्होंने युवकों को पकडऩे में मदद की। पुलिस ने दोनों मनचलों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।