
Jaipur Rape News: जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में एक युवती ने दो लोगों के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है। युवती ने बताया कि 13 अक्टूबर की रात को रफीक नशा करके घर में घुस गया और उससे बलात्कार किया। घर से जाते समय भी उसने किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
अगले दिन उसने परिचित नुसरत चौधरी को आप बीती बताते हुए मदद मांगी, लेकिन 14 अक्टूबर की रात को आरोपी नुसरत ने मदद करने की बजाय उससे बलात्कार किया। गौरतलब है कि बीते सप्ताह जयपुर के महिला ने युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया था।
महिला ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि उसका साल 2022 में पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अलग किराए के मकान में रह रही थी। इस दौरान उसकी पवन पुत्र सियाराम शर्मा निवासी दौसा से नजदीकियां बढ़ने पर वह आरोपी के साथ गोवर्धन घूमने गई। वहां आरोपी ने विवाह का प्रस्ताव रखा। अलवर आने पर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद दोनों किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। लिव इन रिलेशनशिप के दस्तावेज भी तैयार हो गए, लेकिन जब उसने शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने इनकार कर दिया।
Published on:
24 Oct 2024 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
