8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका ने पत्नी का दर्जा मांगा तो कर दी हत्या

दोहरे हत्याकांड का खुलासाडूंगरपुर. गामड़ी देवल में छह दिन पूर्व सड़क किनारे युवती की और उसी दिन भुवाली में नाले के किनारे बच्ची का शव मिलने के मामले का खुलासा हुआ। युवती थाणा के पूर्व सरपंच की पे्रमिका थी और वह बच्ची भी उन दोनों की थी। युवती द्वारा पत्नी का दर्जा मांगने का दबाव बनाने पर पूर्व सरपंच ने प्रेमिका और बेटी की हत्या करवा दी थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sudhir Bhatnagar

•

Updated: 12 Jul 2020, 5:32 PM IST

प्रेमिका ने पत्नी का दर्जा मांगा तो कर दी हत्या

प्रेमिका ने पत्नी का दर्जा मांगा तो कर दी हत्या


पुलिस ने पूर्व सरपंच बाबूलाल, उड़ादरा पाल देवल निवासी राकेश, थाणा फला रेटा निवासी सुनील, बलवाड़ा रागेला फला निवासी हरिलाल व प्रकाश को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि गामड़ी देवल फला बोरणा बेडा नाका में 5 जुलाई को अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। उसी दिन भुवाली में एक होटल के पास नाले के किनारे 10 माह की बच्ची का भी शव मिला था। महिला की शिनाख्त उदयपुर में किराए से रह कर बीटेक की कोचिंग कर रही नवलश्याम फला बामदरा निवासी माया के रूप में हुई थी। माया के थाणा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच बाबूलाल से अवैध संबंध थे तथा उससे उसकी 10 माह की बेटी भी थी। माया बाबूलाल पर शादी करके घर ले जाने का दबाव बनी रही थी। इसके लिए चार जुलाई को वह बच्ची को लेकर थाणा आ गई। इस पर बाबूलाल ने भाई, पुत्र सहित अन्य के साथ मिलकर उसकी व बच्ची की हत्या कर रात में शव अलग-अलग जगहों पर फिकवा दिए थे। साथ ही वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है।
लाठी से पीट-पीट कर पुत्र की हत्या
सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) ञ्च पत्रिका. चक टिलावाली में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने अपने ही पुत्र की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। टिलावाली के एक खेत में बनी ढाणी में काशीराम, उसकी पत्नी मूर्तिदेवी व पुत्र नंदू रहते थे। शुक्रवार रात को मूर्ति देवी पास में ही स्थित ढाणी में सास-ससुर के पास गई थी। रात को काशीराम (45) शराब के नशे में आया और अपने बेटे नंदू (19) पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।