4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने के दाम सर्वकालिक ऊंचाई पर, चांदी की चमक घटी

दुनियाभर में आर्थिक संकट गहराने से सोने और चांदी के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं, वहीं लोगों के लिए इनकी खरीदारी कारण महंगा साबित हो रही है। जयपुर सर्राफा बाजार में सोना अपने सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 4 Jan 2023, 12:54 PM IST

सोने के दाम सर्वकालिक ऊंचाई पर, चांदी की चमक घटी

सोने के दाम सर्वकालिक ऊंचाई पर, चांदी की चमक घटी

दुनियाभर में आर्थिक संकट गहराने से सोने और चांदी के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं, वहीं लोगों के लिए इनकी खरीदारी कारण महंगा साबित हो रही है। जयपुर सर्राफा बाजार में सोना अपने सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया। हालांकि चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोना 200 रुपए चढ़कर 57,200 रुपए प्रति दस ग्राम के ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुचं गया। जेवराती सोने के दाम भी आज घरेलू बाजार में 54 हजारी हो गए। हालांकि चांदी के दाम 900 रुपए घटकर 71 हजार के नीचे 70,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। सोने में यह तेजी ग्लोबल डिमांड के बढ़ने और देश में भी मांग ज्यादा होने के चलते देखी जा रही है। डॉलर में गिरावट से निवेशकों का उत्साह सुरक्षित निवेश की तरफ बढ़ रहा है।

सावों में और बढ़ेंगे दाम
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि 14 जनवरी को मकर संक्राति के साथ ही वेडिंग सीजन की भी शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़े:

कंटेनरों की कमी और बढ़ते किराये से निर्यात प्रभावित, राजस्थान की फैक्ट्रियों में लगा तैयार माल का ढेर

तेजी के क्या है कारण


डॉलर इंडेक्स करीब 3 महीने से कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है और इसके बाद से सोने के दाम में उछाल देखा जा रहा है। एमसीएक्स पर सोने के दाम इस दौरान 50,000 रुपए से 55,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ चुके हैं और पिछली तिमाही में सोने के दाम दस फीसदी का उछाल देख चुके हैं। बॉन्ड यील्ड और अमेरिकी डॉलर में गिरावट के कारण सोने में तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों को मानना है कि अगले हफ्ते होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक में बैंक ब्याज दरों पर कुछ नरमी बरतेगा।

यह भी पढ़े:

पाइपलाइन से घरेलू गैस के जयपुर में दस हजार कनेक्शन

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 फीसदी अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर गहनें तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होने के कारण काफी लचीला और कमजोर होता है। इस कारण इसके गहने नहीं बनते है।