15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price: MCX पर औंधे मुंह गिरे दाम, सराफा बाजार में मची हलचल; चेक करें जयपुर के लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर चांदी ₹17,044 और सोना ₹2,823 तक लुढ़क गया है। जयपुर सराफा कमेटी द्वारा जारी 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा रेट्स और चांदी का भाव यहाँ चेक करें।

2 min read
Google source verification
Gold Silver Price

सोना-चांदी (फोटो- पत्रिका)

Jaipur Safara Market News: अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या घर में शादी-ब्याह के लिए ज्वेलरी बनवानी है, तो आज आपके लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। कमोडिटी मार्केट (MCX) से लेकर जयपुर के स्थानीय सराफा बाजार तक आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। बाजार खुलते ही भाव औंधे मुंह गिर गए, जिससे निवेशकों और आम खरीदारों के बीच हलचल तेज हो गई है।

MCX पर सोने-चांदी में भारी गिरावट

वायदा बाजार (MCX) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं में बड़ा क्रैश देखा गया है। सोने की कीमतों (LTP) में 2,823 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद यह 1,59,155 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की बात करें तो इसमें आज भारी बिकवाली देखने को मिली है। चांदी के दाम 17,044 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गए हैं। इस बड़ी गिरावट के बाद चांदी बाजार में 2,74,058 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

जयपुर सराफा बाजार के ताजा रेट्स (Jaipur Gold Silver Rate On 15.05.2026)

जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी (Sarafa Traders Committee, Jaipur) द्वारा 15 मई 2026 को जारी किए गए आधिकारिक और संभावित (Approx) भाव के अनुसार, जयपुर में प्रति ग्राम के हिसाब से रेट्स कुछ इस प्रकार हैं-
* 24 कैरेट सोना (Pure Gold): 16,240 रुपये प्रति ग्राम (यानी 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम)
* 22 कैरेट सोना (ज्वेलरी गोल्ड): 15,190 रुपये प्रति ग्राम (यानी 1,51,900 रुपये प्रति 10 ग्राम)
* 18 कैरेट सोना: 12,670 रुपये प्रति ग्राम (यानी 1,26,700 रुपये प्रति 10 ग्राम)
* 14 कैरेट सोना: 10,070 रुपये प्रति ग्राम (यानी 1,00,700 रुपये प्रति 10 ग्राम)
* चांदी (Silver Price): 275.5 रुपये प्रति ग्राम (यानी 2,75,500 रुपये प्रति किलोग्राम)
रिटर्न पॉलिसी पर जरूरी नोट: जयपुर सराफा कमेटी के मुताबिक, ग्राहकों के लिए 22KT, 18KT और 14KT के सोने की वापसी (Return) पर 300 रुपये प्रति ग्राम कम करके एक्सचेंज या रिफंड किया जाएगा।

क्यों आई बाजार में इतनी बड़ी गिरावट?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) में आई मजबूती (जो आज +0.307 की तेजी के साथ 99.035 पर पहुंच गया है) के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा है। इसी वजह से भारतीय बाजारों में भी आज सुबह से ही तेज गिरावट का रुख बना हुआ है। ज्वेलर्स का मानना है कि इस गिरावट के बाद स्थानीय बाजारों में ग्राहकों की रौनक एक बार फिर लौट सकती है।