15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold smuggling: ऐसी जगह छुपा लाए करोड़ों रुपयों का सोना, टॉयलेट में ले जाकर निकालने में पसीने निकल गए अफसरों के, पेस्ट निकला….

Gold smuggling :फिर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ हुई तो सोना होने के बारे में जानकारी मिली।

2 min read
Google source verification
gold_biskut.jpg

demo pic

Gold smuggling : राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। सोने की बड़ी तस्करी का एक और केस सामने आया है। सोने की कीमत एक करोड़ तीस लाख रूपए से भी ज्यादा बताई जा रही है। सोने को पेस्ट फार्म में बरामद किया गया है। जिन दो पैडलर को पकड़ा गया है, वे शेखावटी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हांलाकि इस बारे मेंं कस्टम अफसरों ने पूरा खुलासा नहीं किया है। आरोपियों को एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले करने की सूचना है।

दरअसल कल रात मस्कट से आई उड़ान में दो युवक आए। एयरपोर्ट पर जब तलाशी होने लगी तो दोनो पर कस्टम अफसरों को शक हुआ। उन्होनें दोनो का लगेज चैक किया लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। उसके बाद दोनो की तलाशी ली गई जिसमें वे असहज दिखाए दिए। ऐसे में दोनो से सख्ती से पूछताछ की गई। बाद में शरीर के अंगों को भी स्कैनर मशीन से जांचा गया तो रेक्टम में सोना होने का अंदेशा हुआ। फिर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ हुई तो सोना होने के बारे में जानकारी मिली।

दोनो को डॉक्टर्स की मौजूदगी में टॉयलेट में ले जाकर सोना बरामद किया गया। सोने का पेस्ट एक जिलेटन में रखा हुआ था। दोनो के रेक्टम से करीब दो किलो सोना बरामद किया गया है। सोने का यह पेस्ट किसे दिया जाना था, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। सोना जब्त कर लिया गया है। कीमत करीब एक करोड़ तीस लाख रूपए के करीब बताई जा रही है।

उधर कस्टम अफसरों का कहना है कि विदेश घूमने के नाम पर भोले भाले लोगों को बड़े तस्कर शिकार बनाते हैं। दुबई या अरब देशों में भेजते हैं और वहां से सोने की तस्करी कराते हैं। आने जाने का प्लेन का किराया और होटल में स्टे कराया जाता है और दस से पंद्रह हजार तक और दिए जाते हैं। ऐसे में लोग सोना छुपाकर लाने को तैयार हो जाते हैं और यहां जांच के दौरान पकड़े जाते हैं। उल्लेखनीय है अरब देशों की तुलना में भारत देश में सोना चार से पांच लाख रुपए प्रति किलो तक महंगा है। भारत में हर दिन सोने के दाम बढ़ रहे हैं।