गणगौरी अस्पताल में 6 महीने में तीन मंजिल का 267 बेड सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक तैयार हो जाएगा। जिसमें ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, इमरजेंसी और मोर्चरी की सुविधा होगी। इन सुविधाओं के बाद इन दोनों अस्पतालों की क्षमता दोगुनी हो जाएगी। जयपुरिया में भी इसी साल नया ट्रॉमा सेंटर तैयार करने का दावा है। इनके बाद इमरजेंसी इलाज के लिए एसएमएस ट्रॉमा सेंटर पर निर्भरता कम हो जाएगी।