पाली . ड्राइवर का अपहरण कर कंटेनर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए का सामान लूटकर फरार होने के मामले में अब तक पुलिस के हाथ कुछ सुराग नहीं लगा है। पुलिस की दस टीमें अलग-अलग जगह दबिशें दे रही हैं। उदयपुर समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों में पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, पाली पुलिस मध्यप्रदेश भी पहुंची है। संभवतया पुलिस मामले का जल्द पटाक्षेप कर सकती है।