9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lease Payment : छूट का सुनहरा अवसर, बकाया लीज जमा करने पर 100 फीसदी ब्याज माफी, मौका सिर्फ 30 सितम्बर तक

Rajasthan Housing Board : राजस्थान में लीजधारकों के लिए बड़ी राहत, जानिए कैसे मिलेगा फायदा ? लीजधारकों के लिए खुशखबरी, ब्याज में 100% छूट का ऐलान।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 28, 2025

Rajasthan Housing Board Big Decision Housing Flats Registration Last Date Extended till 15 July

राजस्थान आवासन मंडल का बड़ा फैसला

जयपुर। राज्य सरकार ने आमजन को राहत देते हुए नगरीय निकायों, विकास प्राधिकरणों और आवासन मंडल की बकाया लीज राशि पर शत-प्रतिशत ब्याज माफी का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत, 31 मार्च 2024 तक की बकाया लीज राशि यदि 30 सितम्बर 2025 तक एकमुश्त जमा कर दी जाती है, तो उस पर लगने वाले ब्याज को पूरी तरह माफ किया जाएगा।

नगरीय विकास विभाग के इस फैसले के बाद राजस्थान आवासन मंडल ने भी अपने स्तर पर निर्देश जारी कर दिए हैं। यह योजना उन सभी संपत्ति धारकों के लिए फायदेमंद होगी, जिनकी लीज राशि बकाया है और वे इसे जल्द से जल्द निपटाना चाहते हैं।

गौरतलब है कि इस योजना के तहत पूर्व में निस्तारित मामलों को पुनः नहीं खोला जाएगा और यदि किसी ने पहले ही अपनी बकाया राशि का भुगतान कर दिया है, तो उन्हें कोई रिफंड नहीं मिलेगा। सरकार का यह कदम नागरिकों को आर्थिक राहत देने और बकाया लीज वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: RGHS : विधायक ने पूछा सवाल, क्या राजस्थान में बंद होने वाली है RGHS योजना ? सरकार ने दिया बड़ा बयान

राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, क्योंकि इससे उन्हें अतिरिक्त वित्तीय बोझ से बचने का अवसर मिलेगा। लीजधारकों को इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी देय राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए।


यह भी पढ़ें: Eighth Pay Commission : राजस्थान में आठवें वेतन आयोग को लेकर हलचल तेज