12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News : सीएम भजनलाल का जलदाय विभाग को तोहफा, 11,500 वर्कचार्ज कर्मचारियों का होगा प्रमोशन

Good News : खुशखबर। सीएम भजनलाल शर्मा ने जलदाय विभाग को दिया तोहफा। एक साथ मिलेंगी 3 पदोन्नतियां। जानें पूरा मामला।

less than 1 minute read
Google source verification
bhajanlal_cabinet__meeting.jpg

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma Gift : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान अभियांत्रिकी अधीनस्थ सेवा (जन स्वास्थ्य शाखा) (संशोधित) नियम 2024 को मंजूरी दे दी है। यह आदेश फरवरी 1995 से प्रभावी होगा और अब विभाग में कार्यरत 11,500 तकनीकी कर्मचारियों को 9,18 और 27 के फॉर्मूले के अनुसार एक साथ तीन पदोन्नति मिलेंगी। राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पदोन्नति के लिए बजट में घोषणा हुई लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण आदेश जारी नहीं हुए।



राजस्थानवाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि नई सरकार बनने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नियमों में संशोधन को मंजूरी दी। संघ के प्रवक्ता बाबूलाल शर्मा ने बताया कि आदेश जारी होने पर शनिवार को तकनीकी कर्मचारी ज्योति नगर स्थित पंप हाउस पर एकत्रित हुए और खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में IPS के तबादलों पर नया अपडेट, अब जल्द बदले जाएंगे 30 जिलों के कप्तान

यह भी पढ़ें - राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा में जालसाजी, आरोपी पकड़ा गया, FIR दर्ज

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग