15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबर ! जयपुर की दिव्यकृति सिंह को मिला अर्जुन अवॉर्ड

Divyakruti Singh Gets Arjun Award : जयपुर। एशियाई खेलों में घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीतने वाली जयपुर की दिव्यकृति सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। घुड़सवार खिलाड़ी दिव्यकृति इस वर्ष यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाली राजस्थान की एकमात्र खिलाड़ी बनीं।
less than 1 minute read
Google source verification
Divyakruti Singh

Divyakruti Singh

Divyakruti Singh Gets Arjun Award : जयपुर। एशियाई खेलों में घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीतने वाली जयपुर की दिव्यकृति सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। घुड़सवार खिलाड़ी दिव्यकृति इस वर्ष यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाली राजस्थान की एकमात्र खिलाड़ी बनीं। केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने इस वर्ष के लिए प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड की घोषणा की और इसमें घुड़सवार में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली दिव्यकृति सिंह पहली और एकमात्र भारतीय महिला हैं।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिव्यकृति (Divyakruti Singh Rathore) ने कहा 'यह एक सुखद अनुभव है और मैं अपने घोड़ों और अपने कोच की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इस उपलब्धि को हासिल करने में मदद करने में समान भूमिका निभाई है।' पिछले तीन वर्षों में दिव्यकृति ने जर्मनी में हेगन के प्रसिद्ध हॉफ कैसलमैन ड्रेसाज यार्ड में अपने कौशल को निखारा है।

यह भी पढ़ें : IPL ऑक्शन के बाद फाफ डू प्लेसिस का बड़ा बयान, RCB को 'घरेलू स्तर पर सुधार करने की जरूरत'

2023 में उनके शानदार प्रदर्शन में हांग्जो, चीन में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली ड्रेसाज टीम में योगदान देना और पिछले महीने रियाद, सऊदी अरब में अंतरराष्ट्रीय ड्रेसाज प्रतियोगिता में एक व्यक्तिगत रजत और दो कांस्य पदक हासिल करना शामिल है।

यह भी पढ़ें : IPL 2024: पति मिशेल स्टार्क के 24.75 करोड़ के बिकने पर पत्नी एलिसा हीली का रिएक्शन वायरल

उनकी हालिया उपलब्धियों के अतिरिक्त, घुड़सवार खेलों में दिव्यकृति की वैश्विक स्थिति उनकी उल्लेखनीय रैंकिंग से रेखांकित होती है। गत मार्च तक इंटरनेशनल इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन द्वारा जारी ग्लोबल ड्रेसाज रैंकिं में उन्हें एशिया में नंबर एक और विश्व में नंबर 14 स्थान दिया गया था।