2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farmer Welfare: राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने खोला भण्डारण छूट का पिटारा

Farmers Benefit: राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने खोला भण्डारण छूट का पिटारा, SC/ST किसानों को मिलेगा विशेष लाभ, जानिए कितना कम हुआ भण्डारण शुल्क।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

May 03, 2025

farmer

जयपुर। राज्य में कृषकों द्वारा राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम के भण्डारगृहों पर जमा कराए जाने वाली कृषि जिन्सों के भण्डारण शुल्क में छूट प्रदान की गई है। सामान्य श्रेणी किसानों के लिए 60 प्रतिशत, अनुसूचित जाति/जनजाति किसानों के लिए 70 प्रतिशत तथा सरकारी संस्थाओं के लिए 10 प्रतिशत की छूट कृषि जिन्सों के भण्डारण शुल्क में प्रदान की गई है।निगम के आय का मुख्य स्त्रोत संग्रहण शुल्क है, ऐसे में निगम प्रबन्धन द्वारा भण्डारगृहों की उपयोगिता एवं लाभ में कमी को देखते हुए पारम्परिक जमाकर्त्ताओं व नवाचार से व्यापार प्रात्ति के प्रयास किए गए हैं।

इसके परिणामस्वरूप निगम की वर्ष 2024-2025 की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में निगम की अनुमानित राजस्व (आय) 168 करोड़ रुपए है। 42 करोड़ रुपए अनुमानित लाभ तथा 47 प्रतिशत उपयोगिता है।इसके अतिरिक्त निगम प्रबन्धन द्वारा संग्रहण शुल्क की बकाया राशि की वसूली के लिए किए गए प्रयासों के फलस्वरूप 2 मई को वर्ष 2018-19 से बकाया भण्डारण शुल्क राशि 1.97 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं।

राज्य में 37 भण्डारगृहों का संचालन

उल्लेखनीय है की राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम द्वारा राज्य में 37 भण्डारगृहों का संचालन किया जा रहा है, जिसकी कुल भण्डारण क्षमता 17.20 लाख मै.टन है। किसानों को भण्डारण की सुविधा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत निगम द्वारा वर्ष 2024-25 में लगभग 60,000 मै.टन के गोदामों का निर्माण किया गया है।


यह भी पढ़ें: New Jodhpur-Pune Train: जोधपुर-पुणे के मध्य नई ट्रेन की सौगात, ट्रेन का यह रहेगा रूट

किसानों को मिलती है सुविधा

निगम द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर क्रय की जाने वाली जिन्सों एवं अन्य जमाकर्त्ताओं यथा भारतीय खाद्य निगम, नैफेड, राजफैड, व्यापारियों के विभिन्न कृषि उत्पाद खाद्यान्न, बीज, उर्वरक आदि के वैज्ञानिक भण्डारण की सुविधा प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें: International Flights: गर्मी की छुट्टियों में विदेश घूमने का सुनहरा मौका, उड़ानों में इतनी छूट, जानकर रह जाएंगे दंग

Story Loader