11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर हुई फसलों की खरीद, 3228.59 करोड़ की खरीद रिकॉर्ड

2 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर हुई फसलों की खरीद, 3228.59 करोड़ की खरीद रिकॉर्ड
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Feb 02, 2019

जयपुर।

राजस्थान में संपूर्ण कर्ज माफ़ी से पहले किसानों से समर्थन मूल्य पर फसल खरीद को लेकर बड़ी खबर है। प्रदेश में पहली बार रबी सीजन के दौरान रिकार्ड 2 लाख 86 हजार 311 किसानों से मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन की रिकॉर्ड 3 हजार 228 करोड़ 59 लाख रुपए की खरीद की गई है। इस सीजन में पिछले साल की तुलना में 292.47 करोड़ रुपए से अधिक राशि की उपज खरीद की गई है।

सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने बताया किसानों को उनकी उपज का भुगतान करवाया जा रहा है। अब तक 1 लाख 91 हजार 266 किसानों को 2 हजार 125 करोड़ 1 लाख रुपए का भुगतान उनके खातों में ऑनलाइन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 2.36 लाख मीट्रिक टन मूंग, 0.77 लाख मीट्रिक टन उड़द और 2.32 लाख मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद की गई है। सोयाबीन के लिए पंजीकरण करवाकर खरीद केन्द्र पर अपनी उपज लाने वाले सभी किसानों से शत प्रतिशत सोयाबीन की खरीद की है।

मंत्री आंजना ने बताया कि 1 लाख 37 हजार 751 किसानों से 1648.02 करोड़ रुपए की मूंग, 99 हजार 571 किसानों से 1136.83 करोड़ की मूंगफली, 47 हजार 456 किसानों से 433.69 करोड़ की उड़द और 1533 किसानों से 10.05 करोड़ की सोयाबीन की खरीद की गई है।

वहीं किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी को लेकर भी बड़ी खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की गहलोत सरकार जल्द ही किसानों की संपूर्ण कर्ज माफ़ी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। बीजेपी के प्रदर्शन और 8 फरवरी को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन से पहले राज्य सरकार फरवरी के दूसरे सप्ताह में कर्जमाफी की अनौपचारिक शुरुआत कर सकती है। फिलहाल कांग्रेस या किसी मंत्री की तरफ से इस मामले में कोई प्रक्रिया सामने नहीं आई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग