जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) सीनियर सैकण्डरी के 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। अब चयन बोर्ड अभ्यर्थी के गृह जिले में परीक्षा केन्द्र देगा। इसकी जानकारी खुद चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने दी है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से सीईटी सीनियर सैकण्डरी परीक्षा का आयोजन 22, 23 व 24 अक्टूबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में 18 लाख 63 हजार 82 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।