
भरतपुर। प्रशासन और सामाजिक संगठनों के सहयोग से एमएसजे कॉलेज ग्राउंड में 108 फीट का गोवर्धन बनाया गया। इसके लिए जिला प्रशासन सहित नगर निगम की ओर से भी इसे गिनीज बुक में दर्ज कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहरवासियों के लिए ये आकर्षण का केंद्र रहा और उन्होंने वहां पहुंच विशाल गोवर्धन की पूजा की। केबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह व राज्यमंत्री डॉ.सुभाष गर्ग ने श्रीगिरिराजजी के विग्रह की पूजा अर्चना की।
एमएसजे कॉलेज ग्राउंड में 108 फीट का गोवर्धन बनाने में हजारों को किलो गोबर उपयोग में लिया गया है। कार्यक्रम के आयोजक दावा कर रहे है कि भगवान गोवर्धन की लेटी हुई 108 फीट की यह प्रतिमा दुनिया में कहीं भी बनने वाली गोवर्धन प्रतिमा में सबसे बड़ी है। इसलिए इसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाए।
यह भी पढ़ें : गोवर्धन पर्वत की पूजा क्यों की जाती है, जानिए गोवर्धन पर्वत का धार्मिक महत्व
राजस्थान का भरतपुर सहित प्रदेश का पूर्वी इलाका ब्रज क्षेत्र में आता है। यह भगवान कृष्ण की लीला स्थली माना जाता है। ऐसे में यहां गोवर्धन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। राजस्थान में बुधवर को धूमधाम से गोवर्धन पर्व मनाया गया। इस बार सूर्य ग्रहण के कारण दीपावली के एक दिन बाद गोवर्धन पर्व नहीं मनाया जा सका।
Published on:
27 Oct 2022 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
