17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान राज्यपाल ने 15वीं विधानसभा के आखिरी सत्र का किया सत्रावसान, हैरान करेगी इस सत्र की जानकारियां

Rajasthan Assembly : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान की 15वीं विधानसभा के आ‍ठवें सत्र का सोमवार को सत्रावसान कर दिया है। अब नए साल में नई सरकार सदन चलाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan_assembly.jpg

Rajasthan Assembly

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान की 15वीं विधानसभा के आ‍ठवें सत्र का सोमवार को सत्रावसान कर दिया है। अब नए साल में नई सरकार सदन चलाएगी। इस विधानसभा की आखिरी बैठक 2 अगस्त 2023 को हुई। अब चुनाव के बाद 16वीं विधानसभा के पहले सत्र में ही सदन चलेगा, जिसमें कुछ मौजूदा विधायकों के साथ नए चेहरे भी दिखेंगे। 15वीं विधानसभा के दौरान आठ सत्र हुए। पूरे साल एक ही सत्र चलने पर विपक्ष से लेकर राज्यपाल तक ने कई बार आपत्ति जताई। राजस्थान की 15वीं विधानसभा के 23 जनवरी को शुरू हुई।

15वीं विधानसभा के तहत कुल 30 बैठकें और कुल 147 दिन सदन चला। जो 8वीं विधानसभा के बाद के 33 साल में सर्वाधिक था। 8वीं विधानसभा की कार्यवाही 180 दिन चली। उसके बाद सीएम अशोक गहलोत के पहले कार्यकाल में सर्वाधिक 143 दिन कार्यवाही चली। पहली विधानसभा से अब तक का इतिहास देखा जाए तो सर्वाधिक 306 दिन 1957 से 1962 के बीच दूसरी विधानसभा में कार्यवाही चली थी।

15वीं विधानसभा का लेखा जोखा

■ सदन की कार्यवाही- 1068 घंटे
■ विधायकों ने प्रश्न भेजे 44662
■ प्रश्न सूचीबद्ध हुए- 5225

यह भी पढ़ें - चुनाव आयोग ने बेहद सख्त लहजे में कहा, आचार संहिता का न करें इंतजार, अलवर कलक्टर पर नाराज हुआ आयोग

पहली विधानसभा, जिसमें उपाध्यक्ष नहीं

यह पहली ऐसी विधानसभा रही, जिसमें किसी को उपाध्यक्ष नहीं बनाया गया। इससे पहले हर विधानसभा में उपाध्यक्ष बनता रहा है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद नए जिलों में शिफ्ट होंगे रेकॉर्ड, नई सरकार करेगी तय

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग