31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उप राज्यपाल ने बीच सड़क पर लगाई नियम तोड़ने वालों की क्लास, देखें वीडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 12 Feb 2019, 4:31 PM IST

kiran bedi

राज्यपाल ने बीच सड़क पर लगाई नियम तोड़ने वालों की क्लास, देखें वीडियो

जयपुर। देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी से पुडुचेरी की उप राज्यपाल बनी किरण बेदी फिर से अपनी पुरानी भूमिका में सक्रिय दिखी। पुडुचेरी की उप राज्यपाल बेदी जब दिल्ली ट्रैफिक विभाग में थी तो नियमों की सख्ती के लिए जानी जाती थी। अब जब वो उप राज्यपाल है तो भी लोगों को बीच सड़क पर वाहन चालकों को नियम सिखाती नजर आ रही हैं। हाल ही मैं किरण बेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें किरण बेदी बाइक सवारों को सख्त लिहाज नसीहत देती नजर आ रही हैं।

आखिर लोग कहां से शुरुआत करें
बेदी ने अपने ट्वीटर अकाउंट @thekiranbedi से ट्वीट किया
'पुडुचेरी में हेल्मेट पहनने का चलन नहीं है और यहां के मुख्यमंत्री लगातार ऐसा नियम लागू करने का विरोध करते रहते हैं। जबकि हेल्मेट न लगाने की वजह से हर तीसरे दिन एक जानलेवा दुर्घटना होती है। आखिर लोग कहां से शुरुआत करेंगे?' बेदी के इस प्रयास को लोगों ने काफी सराहा है।