scriptGovind Sarovar lit up with 7.51 lakh lamps in Kartik festival | कार्तिक महोत्सव में 7.51 लाख दीपकों से जगमग हुआ गोविंद सरोवर | Patrika News

कार्तिक महोत्सव में 7.51 लाख दीपकों से जगमग हुआ गोविंद सरोवर

locationजयपुरPublished: Nov 09, 2022 12:38:46 am

Submitted by:

Gaurav Mayank

31 कुटियाओ में रामनाम के जाप से गूंज उठा, 31 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा के नीचे बनाई रंगोली, 11 क्विंटल फूलों से सजाया मंदिर व तालाब, 07 जिलों से यहां पहुंची प्रभात फेरी

कार्तिक महोत्सव में 7.51 लाख दीपकों से जगमग हुआ गोविंद सरोवर
एक माह से यहां शरद पूर्णिमा से कार्तिक महोत्सव का भजन कीर्तन व हरिनाम सीताराम का जाप चल रहा था।
जयपुर। भीलवाड़ा जिले के घोड़ास गांव के डांग के हनुमान मंदिर, चारभुजा चंपा बाग और गोविंद सरोवर में कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) पर मंगलवार को साढ़े सात लाख दीपों से दीपदान किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। यहां कई तरह के फूलो से मंदिर की सजावट की गई। गत एक माह से यहां शरद पूर्णिमा से कार्तिक महोत्सव (Kartik Festival) का भजन कीर्तन व हरिनाम सीताराम का जाप चल रहा था। वहीं कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही पुष्कर मेले (Pushkar Fair) का मंगलवार को समापन हो गया। मेला मैदान में समापन समारोह का आयोजन हुआ।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.