5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार बदलते ही बदलने लगी सचिवालय की फिजा

सरकारी मशीनरी व्यस्त: मंत्रालय भवन हो चुका है तैयार
less than 1 minute read
Google source verification
cmo

सरकार बदलते ही बदलने लगी सचिवालय की फिजा

जयपुर. राज्य में सरकार बदलते ही सत्ता के केन्द्र सचिवालय की फिजा बदलने लगी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अफसर भी बड़ी संख्या में पहुंचे। वहीं सचिवालय प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री के लिए ओल्ड सीएमओ का एक कक्ष तैयार करा दिया है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य सचिव डीबी गुप्ता समेत अधिकांश अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव समेत पुलिस के बड़े अधिकारी शामिल हुए। उधर सचिवालय में कार्यालयों से वसुंधरा राजे के फोटो हट चुके हैं। मंत्रालय भवन तैयार हो चुका है, जहां नए मंत्रियों का इंतजार है।

तबादला सूची के इंतजार में दिखे
सचिवालय में सोमवार को अफसर अपने कक्षों में कम बैठे बल्कि तबादला सूची केइंतजार में नजर आए। उपमुख्यमंत्री के लिए सचिवालय प्रशासन ने ओल्ड सीएमओ में कक्ष नंबर 3104 तैयार कराया है। वहां गैलरी की फर्श चमकाई गई है, गमले लगाए गए हैं। कक्ष के सामने अतिथि कक्ष भी चमकाया गया है।

सीएम के पुराने कक्ष पर भी विचार
सूत्रों ने बताया कि ओल्ड सीएमओ में पुराने मुख्यमंत्री कक्ष का वर्षों से उपयोग नहीं हुआ। कार्मिक विभाग के अफसरों ने सोमवार को इसे खोलकर देखा। पायलट को यह कक्ष देने पर विचार चल रहा है। यह कक्ष तैयार होने तक पायलट कक्ष नंबर 3104 का उपयोग करेंगे। हालांकि यह पायलट की इच्छा पर भी निर्भर करेगा।