9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Govt Job: बिजली आपूर्ति होगी और मजबूत, युवाओं को मिलेंगे 1947 नए रोजगार अवसर

Power Supply Improvement : 1947 नए तकनीशियन पदों का सृजन, बिजली आपूर्ति बेहतर, युवाओं को रोजगार, राजस्थान में बिजली सेवाएं होंगी मजबूत, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार, विद्युत वितरण निगमों में 1947 पद स्वीकृत, प्रदेश में होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jul 10, 2025

Electric Line

हाईटेंशन लाइन (फाइल फोटो- पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान में बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। विद्युत वितरण निगमों में तकनीशियन-तृतीय के 1947 नवीन पदों के सृजन को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा, जिससे न केवल बिजली सेवाएं मजबूत होंगी, बल्कि युवाओं को भी सरकारी नौकरी के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

इस निर्णय के तहत जयपुर डिस्कॉम में 537, अजमेर डिस्कॉम में 498 और जोधपुर डिस्कॉम में 912 तकनीशियन-तृतीय के नए पद सृजित किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री (वित्त) ने ऊर्जा विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पिछले दिनों विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी कर्मचारियों की कमी की समस्या सामने आई थी। निगम के कर्मचारी भी लंबे समय से नए पदों की स्वीकृति की मांग कर रहे थे। इन नए पदों के सृजन से न केवल तकनीकी कर्मचारियों की कमी पूरी होगी, बल्कि विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।