4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नया घर खरीदने के लिए दादी बैंक से बैग भरकर नोट लाई, पोता-पोती चुरा ले गए, बक्से में रख गए नकली नोट

Rajasthan News: कमला देवी ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने पोता और पोती पर शक है। अब पुलिस उनसे पूछताछ की कोशिश कर रही है।

2 min read
Google source verification
cash.jpg

demo pic

Rajasthan News : पंद्रह लाख रुपए कैश और छह से सात लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर.....। तीन अलग अलग बक्सों में यह पैसा और जेवर रखे थे। तीनों लॉक थे और इनकी चाबी मकान मालकिन के पास थी। लेकिन जब ये बक्से खोले गए तो अंदर का सामान चोरी था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और अब केस दर्ज कराया गया है। मामले की जांच सुभाष चौक थाना पुलिस कर रही है। करीब पंद्रह लाख रुपए कैश और सोने चांदी के लाखों रुपयों के जेवर चोरी होने की एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि राजामल का तालाब इलाके में रहने वाली 65 साल की कमला देवी के यहां चोरी हो गई। वे अपने पुराने घर में रहती है। सरकारी कर्मचारी रहीं कमला देवी कुछ साल पहले रिटायर हो गई। रिटायरमेंट के बाद कुछ पैसा बचाया और उसे बैंक में रखा ताकि जीवन में आगे काम आ सके। कमला देवी और उनके बुजुर्ग पति कस्तूर चंद ने एक मकान लेने की सोची और कुछ दिन पहले ही कमला देवी अपने बैंक से करीब पंद्रह लाख रुपए कैश निकाल लाई। इस बारे में परिवार के अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले एक मकान का सौदा किया और यह मकान लेने के लिए जब पैसा घर के बक्से से निकाला तो कोहराम मच गया।

कमला देवी ने पुलिस को बताया कि जिस बक्से में पैसा रखा था उसकी चाबी उनके पास थी। जब बक्सा खोला तो उस समय भी लॉक लगा हुआ था। लेकिन अंदर नकली नोट रखे हुए थे और कुछ असली रुपए भी छोड़ दिए गए थे। दूसरा और तीसरा बक्सा खोला तो उनमें रखे सोने और चांदी के जेवर चोरी हो चुके थे। इन जेवर में सोने का हार, सोने के टॉप्स, सोने के हाथ कड़े, आधी किलो चांदी की कमरक, सवा किलो चांदी के कड़े, चादी का वजनी टनका, चांदी के कलदार, सोने के दो जंतर, लड़के की शादी में आए सोने के जेवर, सोने का हार, सोने का झुमका बेटे की शादी मंें आए सोने के जेवर और चांदी करीब पांच से सात किलो थी। कमला देवी ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने पोता और पोती पर शक है। अब पुलिस उनसे पूछताछ की कोशिश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग