4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दादी ने अपनी मासूम पोती को दी इतनी खतरनाक मौत कि सात महीने लग गए पुलिस को सच पता करने में.. इतनी सी मिस्टेक से फंसी  दादी मां

बच्ची की लाश मिली थी उस समय दादी ही सबसे ज्यादा रोई थी।

2 min read
Google source verification
grand_mother_photo_2023-05-09_12-15-28.jpg

grand daughter

जयपुर
Rajasthan नौ महीने की बच्ची की हत्या का खुलासा आखिर चित्तौडगढ़ पुलिस ने कर दिया है। बच्ची की दादी और उसके परिवार के एक सदस्य को अरेस्ट कर लिया गया हैं। अफसर बोले हम सोच भी नहीं सकते थे कि बच्ची की लाश मिलने के बाद सबसे ज्यादा रोने वाली दादी ही इतना तगड़ा कांड कर सकती है। दादी और परिवार के एक सदस्य को गिरफ्तार करने के बाद अब रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।


जिले के एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि निकुम्भ थाना क्षेत्र के आलाखेड़ी गांव में सात महीने पहले नौ महीने की एक बच्ची मिस्टी उर्फ मधु का शव मिला था। जिस घर में बच्ची रहती थी उसी घर में छत पर रखी पानी की टंकी में बच्ची की लाश मिली थी। बच्ची के पिता दुबई में हलवाई का काम करते हैं और मां यही रहती है। उसके पहले भी तीन बेटियां हैं। बच्ची की लाश मिली थी उस समय दादी ही सबसे ज्यादा रोई थी।


केस से जुड़े पुलिस अफसरों ने कहा कि बच्ची की दादी हर कुछ दिन के बाद पूछती थी कि साहब मेरी पोती के हत्यारे क्यों नहीं पकडे गए..... हम कुछ जवाब नहीं दे पाते थे। पुलिस अफसरों ने बताया कि बच्ची की दादी लीला मेनारिया ने आखिर जुर्म कबूल कर लिया। लीला ने ही बच्ची के मुंह और नाक को दबा दिया था और कुछ ही पल में बच्ची का दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी।

लीला का बेटा अर्जुन दुबई में काम करता हैं। सात महीने पहले वह दुबई में था। उधर पत्नी कविता पास ही खेत पर काम करने गई थी और जाने से पहले वह बच्ची को सुलाकर गई थी। खेत से वापस आई तो हल्ला मचा हुआ था बच्ची के अपहरण का। कचरा बीनने वालों पर शक जाहिर किया जा रहा था।
पुलिस ने जांच पडताल की तो बच्ची की लाश मिली घर की छत पर टंकी में। हत्या किसने की और कोई क्यों कर सकता है यही सबसे बड़ा सवाल था। दादी लीला ही सबसे ज्यादा रोए जा रही थी। बच्ची के ताउु ने हत्या का केस दर्ज कराया था। सात महीने तक पुलिस ने जांच की और जब कुछ नहीं मिला तो लीला देवी का नारको टेस्ट कराने की अर्जी कोर्ट में डाल दी। लीला ने सैंपल देने से इंकार कर दिया तो पुलिस को उस पर शक हो गया। दो दिन तक उससे मनोविज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। कहा कि बेटे के पहले ही दो बेटियां थी अब तीसरी भी बेटी हो गई। इसलिए मार दिया। लाश को ठिकाने लगाने के लिए जेठ के बेटे ने साथ दिया तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।