
Groundnut Oil Prices High: मूंगफली तेल की कीमतों में तेजी की आशंका
चीन में सूखा और दक्षिण भारतीय राज्यों में मूंगफली की कम खेती आने वाले सीजन में मूंगफली तेल की कीमतों को बढ़ावा दे सकती है। चीन में सूखा पड़ने से भारत समेत अन्य देशों से अधिक मूंगफली आयात करने के लिए मजबूर करेगा। दक्षिणी राज्यों में, विशेष रूप से आंध्र प्रदेश में, मानसून के मौसम में मूंगफली की बुवाई केवल 20 प्रतिशत और कर्नाटक में पिछले वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत क्षेत्र में हुई है। कृषि विभाग के अनुसार, गुजरात में मानसून के मौसम में मूंगफली की बुवाई 17 लाख हेक्टेयर भूमि पर होती है, यह पिछले साल की तुलना में 22 अगस्त तक दो लाख हेक्टेयर कम है।
यह भी पढ़ें: मक्का के दाम चावल एवं बाजरे से भी महंगे
2020-21 के लिए चीन के मूंगफली उत्पादन के लिए अमेरिका के कृषि विभाग का पूवार्नुमान 17.7 मिलियन मीट्रिक टन था, जो चालू वर्ष के लिए समान रहने की संभावना है।लेकिन, मौसम में सूखा पड़ने से बुवाई और कटाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिसके कारण इसका आयात बढ़ेगा और साथ ही महंगाई बढ़ने की भी आशंका है। आने वाले सीजन में गुजरात और भारत में खाद्य तेल की कीमतों और विशेष रूप से मूंगफली तेल की कीमतों में तेजी आएगी। मूंगफली तेल की 17 लीटर कीमत 3000 रुपए के स्तर को छू गई, जो ऐतिहासिक रूप से उच्च स्तर पर है।
खरीफ फसल की बुवाई में रिकॉर्ड गिरावट
बैंक ऑफ बड़ौदा की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, खरीफ फसलों की कुल बुआई क्षेत्र लगातार गिर रहा है और पिछले वर्ष की तुलना में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। चावल 8.3 प्रतिशत और दलहन 5.3 प्रतिशत का बुआई क्षेत्र पिछले वर्ष की तुलना में कम है।
Published on:
28 Aug 2022 10:13 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
