11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजराती व्यापारी ने होटल में परिवार के साथ पीया विषाक्त, दम्पती की मौत

पुत्र और पुत्री की हालत गंभीर, दोपहर को ही उदयपुर आए थे, बेटी उल्टी करती हुई कमरे से निकली तो हुआ खुलासा

2 min read
Google source verification
गुजराती व्यापारी ने होटल में परिवार के साथ पीया विषाक्त, दम्पती की मौत

गुजराती व्यापारी ने होटल में परिवार के साथ पीया विषाक्त, दम्पती की मौत

उदयपुर. मोड़ासा (गुजरात) के एक व्यापारी ने बुधवार को यहां गोवद्र्धनविलास क्षेत्र में स्थित हर्ष पैलेस होटल में परिवार के साथ शीतल पेय में विषाक्त मिलाकर पी लिया। इससे व्यापारी मोड़ासा निवासी नैनेश (४२) पुत्र हंसमुख शाह, उसकी पत्नी दामिनी शाह (४०) की मौके पर ही मौत हो गई तथा पुत्र नंद (१६) व पुत्री विधि (१४) को यहां एमबी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने पुत्र की हालत नाजुक बताई है। उपाधीक्षक (गिर्वा) प्रेम धणदे ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन परिजनों ने कर्ज से परेशान बताया। मृतकों के परिजनों के आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

दोपहर में होटल पहुंचे थे

व्यापारी नैनेश मंगलवार रात घर पर नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी के दर्शन का कहकर निकला था। दोपहर १२.१५ बजे गोवद्र्धनविलास हर्ष पैलेस होटल में परिवार सहित पहुंचा। करीब १.३० बजे विधि उल्टी करते हुए कमरे से बाहर निकली और बेसुध होकर गिर पड़ी। उसके मुंह में झाग आ रहे थे। होटल कर्मियों ने कमरे में जाकर देखा तो परिवार के अन्य सदस्य बेसुध पडे़ थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।

दुर्गन्ध इतनी कि मुश्किल हुआ अंदर जाना

एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। टीम ने बताया कि बेड पर कोल्ड ड्रिंक्स गिरी हुई थी। निकट ही कीटनाशक की बोतल रखी थी, जिसे कोल्ड ड्रिंक्स में मिलाकर पिया गया था। कमरे में काफी दुर्गन्ध फैली हुई थी अंदर जाना मुश्किल था।

कर्जा इतना नहीं कि तनाव में आए

पुलिस ने व्यापारी के परिजनों को सुसाइड करने की जानकारी दी तो वे चौंक पड़े। मृतक नैनेश के साले ने बताया कि दो दिन पहले ही जीजा से बात हुई थी। उन्होंने उस वक्त कर्ज का जिक्र किया था लेकिन उनके पास इतनी प्रोपर्टी है कि सिर्फ एक को बेचते तो भी उसे आसानी से चुकाया जा सकता था।