9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान गौरव यात्रा स्थगन के बाद भी जारी है गुर्जर आंदोलन, कर्नल बैंसला खुद बैठे हैं सड़क पर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Aug 16, 2018

gujjar reservation movement

gujjar reservation movement

जयपुर। राजस्थान गौरव यात्रा स्थगन की आधिकारिक घोषणा के बाद गुर्जर आरक्षण संघर्ष आंदोलन के अगुवा रहे कर्नल बैंसला ने प्रेस वार्ता की है। गांगपुर रोड स्थित आरामपुरा जाम स्थल पर की प्रेस वार्ता में कर्नल ने कहा अभी हमारा आंदोलन स्थगित नहीं हुआ है। हम दोपहर बाद निर्णय लेंगे। आपको बता दें कि भाडोती मथुरा मेगा हाईवे पर आराम पुरा के पास लगे जाम स्थल पर गुर्जर समाज के आंदोलनकारियों को एक जगह एकत्रित करके आगे की रणनीति बनाई जा रही है। दोपहर 3 बजे बाद आंदोलन स्थगित होने की संभावना है। कुछ देर के बाद हाईवे पर जाम खोलने की घोषणा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला द्वारा की जा सकती है।


बताते चलें कि कर्नल बैंसला खुद सड़क पर बैठे हैं। सैकड़ों महिला पुरुष भी उनके साथ जाम स्थल पर बैठे हैं। महिलाओं के हाथ में लाठियां और कृषि के परंपरागत उपकरण देखे जा सकते हैं।


सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। स्वागत और सभा के हर प्वाइंट पर सुरक्षा की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं थी। पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर मालिनी अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जिले का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। उनके साथ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह भी रहे। गुर्जर आरक्षण को लेकर गुर्जर समाज की ओर से यात्रा को रोके जाने की चेतावनी के बीच आईजी अग्रवाल ने कहा था कि पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। यात्रा निर्बाध रूप से निकलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की यात्रा जिन मार्गों से निकलेगी, उन पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इससे पूर्व उन्होंने कुडग़ांव में सभास्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कैलादेवी में माता तथा करौली शहर में मदनमोहनजी के दर्शन किए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने परेड की सलामी लेकर जवानों से पूछताछ की। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम की यात्रा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग