4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Guruwar Ke Upay : बृहस्पति देव के इन उपायों से जाग उठेगा भाग्य, बदल जाएगी जिंदगी

गुरुवार देवगुरु बृहस्पति का दिन है। नवग्रहों में बृहस्पति देव ज्ञान के साथ ही भाग्य के भी निर्धारक हैं। ज्योतिष शास्त्रों में बताया गया है कि जिनकी कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है, वे भाग्यवान रहते हैं. कुंडली मेें बृहस्पति देव की खराब, कमजोर या अशुभ स्थिति से भाग्य बार—बार धोखा देता है. गुरुवार के दिन कुछ उपाय कर बृहस्पति देव का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है.
less than 1 minute read
Google source verification
GURUVAAR KE TOTKE , LORD BRIHASPATI REMEDY , Astro Tips for Thursday

GURUVAAR KE TOTKE , LORD BRIHASPATI REMEDY , Astro Tips for Thursday

जयपुर. गुरुवार देवगुरु बृहस्पति का दिन है। नवग्रहों में बृहस्पति देव ज्ञान के साथ ही भाग्य के भी निर्धारक हैं। ज्योतिष शास्त्रों में बताया गया है कि जिनकी कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है, वे भाग्यवान रहते हैं. कुंडली मेें बृहस्पति देव की खराब, कमजोर या अशुभ स्थिति से भाग्य बार—बार धोखा देता है. गुरुवार के दिन कुछ उपाय कर बृहस्पति देव का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है.

गुरुवार के दिन उपाय करने से बृहस्पति देव समस्याओं का समाधान जल्द करते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर के अनुसार भाग्योदय के लिए गुरुवार को भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करना बहुत शुभ होती है। इस दिन सुबह स्नान के बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए उनके बीज मन्त्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम: का कम से कम एक माला जाप करें.

गुरुवार को एक चुटकी हल्दी पानी में मिलाकर इस जल से स्नान करें. केसर या पीला चंदन का तिलक लगाएं. ऐसा करने से भी गुरु का शुभ प्रभाव बढ़ता है, गुरु मजबूत होता है। गुरुवार को अध्ययन सामग्री—पुस्तकों का दान बहुत उत्तम माना गया है। खास तौर पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को कापी—पुस्तक का या अन्य लोगों को धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाहिए। गुरुवार को केले, पपीता आदि पीले फलों का दान करना भी बहुत शुभ माना गया है।