4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Crime: मौज-मस्ती और शराब पार्टी.. युवती ने बुआ के घर लूट-हत्या की वारदात को दिया अंजाम, बॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार

जयपुर ग्रामीण के सांभर में महिला की हत्या और लाखों रुपए की लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि मृतका की रिश्ते की भतीजी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौज-मस्ती और शराब पार्टी के लिए अपनी ही बुआ की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Aug 04, 2026

Jaipur Crime

Jaipur Crime: पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

जयपुर। सांभर क्षेत्र में महिला की हत्या और लाखों रुपए की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को मृतका की रिश्ते की भतीजी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। दोनों ने मौज-मस्ती और शराब पार्टी के लिए रुपए जुटाने की नीयत से पहले घर की रेकी की और फिर हत्या कर करीब चार लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार कर चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया है।

सांभरलेक के वृत्ताधिकारी मुकेश कुमार जोशी ने बताया कि 30 जुलाई को तेज्या का बास निवासी प्रकाश नारायण शर्मा ने सांभर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी सास कमला देवी की हत्या कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी राममिलन मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से तकनीकी साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण करते हुए दोनों आरोपियों को जयपुर से हिरासत में लिया।

पूछताछ में कबूली हत्या और लूट

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या और लूट की वारदात स्वीकार कर ली। जांच के बाद पुलिस ने रींगस निवासी बबलू पुत्र विजयपाल मीणा और कुचामन सिटी के भोपावास निवासी ललिता देवी पत्नी सोहनलाल जांगिड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो सोने की चूड़ियां, सोने के टॉप्स, नाक का कांटा, चांदी की पायजेब, चांदी के सिक्के, नकदी, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड सहित चोरी का सामान बरामद किया है।

मौज-मस्ती के लिए बनाई थी वारदात की योजना

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी मौज-मस्ती और शराब पार्टी के लिए पैसों का इंतजाम करना चाहते थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने पहले घर की रेकी की और मौका मिलते ही रात के समय वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार मृतका कमला देवी रिश्ते में आरोपी ललिता देवी की बुआ थीं। इस वजह से ललिता को घर और वहां रखे सामान की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची।

यह वीडियो भी देखें :

पुलिस पूछताछ में जुटी

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि वारदात की योजना कब बनाई गई और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी युवती विवाहित थी और मौज-मस्ती के लिए प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।