
जयपुर। अकसर अपने बयानाें से सुर्खियों में रहने वाले राजस्थान के दिग्गज भाजपा नेता ज्ञान देव आहूजा एक बार फिर चर्चा में हैं। अबकी बार उन्होंने बयान दिया है हाल ही में भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा को लेकर।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष Gyan Dev Ahuja ने कहा कि बेनीवाल और किरोड़ी दोनों के जीन्स राष्ट्रवादी थे, इसलिए वे भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इसका भाजपा को फायदा मिलेगा। आहूजा ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा भाजपा छोड़कर गए थे, लेकिन उनका डीएनए राष्ट्रवादी वह देश हित के थे, इसलिए वे फिर से भाजपा में आ गए।
आहूजा ने कहा कि किरोड़ी के बाद hanuman beniwal भी भाजपा छोड़कर गए। मैंने कई बार बेनीवाल को समझाया कि BJP में शामिल हो जाओ, क्योंकि वो भी राष्ट्रवादी है और उनमें राष्ट्रवादी जीन्स है। हालांकि वे नहीं माने और उन्होंने एक अलग पार्टी (आरएलपी) बनाई और अब अंत में वे एनडीए में शामिल हो गए। आपको बता दें कि किरोड़ी लाल मीणा 2008 में भाजपा छोड़कर गए थे।
2018 के विधानसभा चुनावों से पहले Kirodi Lal Meena 10 साल बाद भाजपा में वापस आ गए थे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते ही भाजपा ने किरोड़ी लाल को राज्यसभा में भेजने की घोषणा कर दी थी। हालांकि किरोड़ी का विधानसभा चुनावों में कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला।
चुनाव में किरोड़ी लाल की पत्नी गोलमा देवी और उनका भतीजा राजेंद्र मीणा चुनाव हार गए। अब किरोड़ी लाल लोकसभा चुनाव में दौसा सीट से गोलमा देवी या अपने भाई जगमोहन मीणा को टिकट दिलवाना चाहते हैं।
हनुमान बेनीवाल ने हाल ही कांग्रेस से बात नहीं बनने के बाद भाजपा के साथ गठंबधन किया है। गठबंधन के तहत भाजपा ने प्रदेश की 25 में से एक सीट नागौर आरएलपी के लिए छोड़ी है। नागौर से लोकसभा चुनाव खुद हनुमान बेनीवाल लड़ रहे हैं।
Updated on:
11 Apr 2019 03:20 pm
Published on:
11 Apr 2019 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
