
जयपुर। राजस्थान से इस बार मानसून ( Monsoon 2019 ) विदा होने के मूड में नहीं है। अब तो अगले सप्ताह तक ही दक्षिण पश्चिमी मानसून की विदाई होगी। आज सोमवार को अजमेर जिले के पीसांगन क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया और आसमान में घनघौर काली घटाएं छा गई। देखते-देखते बरसात ( Heavy Rain in Rajasthan ) का दौर शुरू हो गया। जिससे वातावरण में ठंडक छा गई। वहीं बाड़मेर में तूफानी बारिश ( Thunderstorm in Rajasthan ) ने कहर मचा दिया है। इसी के साथ रविवार को जोधपुर व आस पास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ हुई ओलावृष्टि ( Hailstorm in Rajasthan ) से मौसम बदल गया है। मौसम के बदले मिजाज और विंड पैटर्न में आए बदलाव ने मानसून विदा होने से पहले ही प्रदेश में सर्दी के मौसम की दस्तक दे दी है। रात के अलावा अब दिन के तापमान में भी कमी दर्ज होने लगी है।
वहीं मौसम विशेषज्ञों ( Rajasthan Weather Forecast ) ने अगले सप्ताह तक ही प्रदेश से मानसून विदा होने की घोषणा होने की बात कही है। अभी हिमालय की तराई क्षेत्र में कम उंचाई वाले पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। जिससे प्रदेश में उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से अक्टूबर माह में ही सर्दी के मौसम की आहट महसूस होने लगी है।
सिवाना में तूफानी बारिश, जगह-जगह बर्बादी का मंजर
बाड़मेर के सिवाना में रविवार रात में आई तूफानी बारिश ने कस्बे में जगह-जगह बर्बादी का मंजर खड़ा कर दिया है। दर्जनों पेड़ धराशाही होने से रास्ते जाम हो गए। राउमा विद्यालय प्रांगण, चिकित्सालय प्रांगण में पेड़ उखड़ गए हैं। वहीं राउमा विद्यालय में टिन शेड का पूरा स्टेज धराशाही हो गया। पिलर टूट गए है। टीनशेड उड़ गए। वहीं डिस्कॉम को भी भारी नुकसान हुआ है। मोकलसर रोड पर विधुत तार टूट गए। जिससे कस्बे की नई सिटी लाइन में रातभर विद्युत आपूर्ति बंद रहने से आधे से ज्यादा कस्बे में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में उत्तर पूर्व और पश्चिमी जिलों में रात का तापमान सामान्य दर्ज होने लगा है। दिन के तापमान में भी बीते दो दिन से गिरावट रेकॉर्ड हुई है वहीं हवा में नमी ज्यादा होने से सूर्यास्त होते ही मौसम सर्द हो चला है। राजधानी जयपुर में बीती रात बादलों की आवाजाही रही वहीं रात में मौसम ठंडा रहा है। आज सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। सुबह नौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही उत्तर पूर्वी हवा ने सूर्योदय के बाद भी सर्द मौसम का अहसास कराया है। स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में आज छितराए बादल छाए रहने व धूलभरी हवा चलने की संभावना है।
Updated on:
07 Oct 2019 11:57 am
Published on:
07 Oct 2019 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
