हाल ही में आईपीएल मैच के सीजन में जयपुर आए भज्जी ने सीआईएसएफ के जवानों का हौसला भी बढ़ाया था। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मेहन्द्रसिंह धोनी और स्पिनर हरभजन सिंह ने IPL -11 में राजधानी में आए थे इस दौरान उन्होंने सीआईएसएफ के एक प्रोग्राम में शिरकत की थी और वहां जवानों का हौसला बढ़ाया थ। इस दौरान जवानों को तनाव मुक्त करने, यात्रियों से सही व्यवहार और ड्यूटी के प्रति अनुशासित रहने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में धोनी और भज्जी ने सबके सामने अपने अनुभव साझा किए थे। साथ ही चुनोतियां का दृढ़ता से सामना करने की सीख दी। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह ने कुछ गाने भी गाए और फिल्म के डायलॉग के साथ-साथ ठुमके भी लगाए।