
जीतने ही एक्शन में दिखे बालमुकुंद आचार्य, बोले 'मिठाई खाने वाला नहीं हूं'... वीडियो वायरल
जयपुर। हवामहल विधानसभा से चुनाव जीतने के दूसरे दिन आज बालमुकुंद आचार्य एक्शन में नजर आए। वे आज हैरिटेज नगर निगम के अधिकारियों को साथ लेकर बाजार में पहुंचे। हैरिटेज क्षेत्र में खुले में मीट बेचने पर आपत्ति जताते हुए निगम अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। जिसका वीडियो भी आज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इसके बाद हैरिटेज निगम के अधिकारियों के साथ सुभाष चौक, रामगढ़ मोड़ तक आमेर रोड और कर्बला पर खुले में अवैध मीट की दुकानें और अवैध ठेले रहड़ी वालों को फुटपाथ से हटवाया। दरअसल, क्षेत्र में बिना लाइसेंस की कई दुकाने संचालित हो रही है। जिन पर खुले में मीट बेचा जा रहा है। निगम को कई शिकायतों के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ताओं की शिकायत पर बालमुकुंद आचार्य खुद ही निगम के पूरे अमले के साथ फील्ड में उतरे। बालमुकुंद आचार्य ने यहां तक कहा कि वे मिठाई स्वीकार करने वाले नहीं है।
इशारा भ्रष्ट अधिकारियों की ओर
उनका इशारा भ्रष्ट अधिकारियों की ओर भी था, जो मिठाई की आड में अवैध दुकानों के संचालन को होने देते हैं। बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि वे न खाएंगे और न खाने देंगे।
Updated on:
04 Dec 2023 06:07 pm
Published on:
04 Dec 2023 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
