2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य ग्रहण देखने से कई लोगों को होने लगी ये बीमारी, आप भी पढ़ लें ये खबर कहीं आपको तो नहीं हो रहीं ये दिक्कत

HEALTH NEWS IN HINDI : 26 दिसंबर को भारत सहित दुनिया भर के देशों ने साल का अंतिम ( surya grahan)सूर्य ग्रहण देखा। सूर्य ग्रहण के चार दिन गुजर जाने के बाद अब कई लोगों की सेहत पर दुष्प्रभाव दिखना शुरू हो गया है । ( surya grahan 2020 ) दरअसल 26 दिसंबर को हुए सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने के कारण कई लोगं की रेटिना पर दुष्प्रभाव पडऩे के मामले सामने आए हैं।
2 min read
Google source verification
health news,Jaipur Solar Eclipse

Health news IN HINDI : 26 दिसंबर को भारत सहित दुनिया भर के देशों ने साल का अंतिम ( surya grahan)सूर्य ग्रहण देखा। सूर्य ग्रहण के चार दिन गुजर जाने के बाद अब कई लोगों की सेहत पर दुष्प्रभाव दिखना शुरू हो गया है । ( Surya grahan 2020 ) दरअसल 26 दिसंबर को हुए सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने के कारण कई लोगं की रेटिना पर दुष्प्रभाव पडऩे के मामले सामने आए हैं। खासकर स्कूली बच्चों को ज्यादा तकलीफ हो रही है। सूर्यग्रहण को सीधे देखने वालों को बीच में काला ध‡बा दिखाई देने लगा है, तो किसी को किताब की लाइनें आड़ी तिरछी दिखाई दे रही हैं। सीकर शहर के आंखों के एक अस्पताल में सोमवार को महज एक घंटे में सात विद्यार्थी ऐसी समस्या लेकर पहुंचे। शहर के कई नेत्र रोग विशेषज्ञों के पास सूर्यग्रहण के बाद ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं।

सीकर शहर की एक डिफेंस एकेडमी में सेना में जाने की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय हरलाल को सूर्यग्रहण की जानकारी नहीं थी। वह छात्रावास में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच अंधेरा सा होने पर उसने सूर्य की तरफ देंगी। इसके कुछ समय बाद ही उसकी आंखों में दर्द होने लगा और अंधेरा सा छा गया। हरलाल चिकित्सक से बार-बार यही पूछ रहा था कि सेना में …भर्ती होने में उसे परेशानी तो नहीं आएगी।

मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही सपना कुमावत ने पढ़ाई के बीच कई बार ग्रहण को देंखा। अब उसे बीच में काला ध‡बा दिंखाई दे रहा है। पिछले चार दिन से इस समस्या से जूझ रही सपना को परिजन सोमवार को अस्पताल लेकर पहुंचे तो पता चला कि सूर्य की तेज किरणों के कारण उसका रेटिना प्र…भावित हो गया है।

आपको बता दे सूर्य ग्रहण से आपकी सेहत को और भी नुकसान पहुंचे सकते है विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रहण के दौरान सूर्य को अपनी नंगी आंखों से देखने से आपकी रेटिना जल सकती है। इस घटना को “ग्रहण अंधापन” के रूप में भी जाना जाता है, जिससे अस्थायी या स्थायी दृष्टि हानि हो सकती है, और सबसे खराब स्थिति में अंधापन हो सकता है।