6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! पेट में नहीं घुल रही बुखार की दवाइयां, कहीं आप तो नहीं ले रहे ये दवाईं

HEALTH NEWS IN HINDI : डॉ€क्टरों की लिखी गोलियां मरीज खा तो रहे हैं, लेकिन वे पेट में घुल नहीं रही। जी हां ये हम नहीं बल्कि इन दवाओं की जांच में सामने आया ये दवाएं अमानक है। कई दवाओं में सॉल्ट मानक अनुरूप नहीं मिल रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
health news, six, drugs, ban, were, non-standard, treatment

Health news IN HINDI : डॉ€क्टरों की लिखी गोलियां मरीज खा तो रहे हैं, लेकिन वे पेट में घुल नहीं रही। जी हां ये हम नहीं बल्कि इन दवाओं की जांच में सामने आया ये दवाएं अमानक है। कई दवाओं में सॉल्ट मानक अनुरूप नहीं मिल रहा है। हाजमा, कब्ज और बुखार जैसी बीमारियों की दवाएं डॉ€क्टर के कहे अनुसार लेने के बाद भी हजारों लोगों की शिकायत है कि मर्ज जा ही नहीं रहा। अब पता चला है कि ये दवाएं अमानक हैं। औषधि नियंत्रण संगठन विभाग ने हाल में चार दवाओं को अमानक करार दिया है। ताज्जुब की बात ये है कि दवाओं को तब अमानक बताया है जब इनके अवधि पार होने होने में सिर्फ डेढ़ माह बचा है।

विभाग की ओर से जारी ऑनलाइन सर्कुलर में अनुसार हाजमे व त्वचा सम्बंधी रोग में काम आने वाली लि€क्विड पराफिन (बैच नं. 160 आरइ-पीएससीके इडी, दिसंबर 17 इ/डी:02, कंपनी-मैसर्स गांधी हर्बल इंडिया, मंदसौर, एमपी), बुखार में दी जाने वाली पॅरासिटामॉल टेबलेट अमानक करार दिया है। बुखार की
गोली पेट में जाकर गल नहीं रही थी


बता गे आंतों में जाकर गलने और गैस्टिक समस्या का निवारण करने वाली दवा रेबेप्रजॉल एंड ड्रो्म्प्रिडोन (ब्रांड नाम-ओजोरेब-डी, बैच नं. आरसी134, ए€सपायर्ड अवधि, जनवरी 2020, कं. नाम- मैसर्स रुजेटे, आर्गनि€क्स, मोहाली) भी अमानक घोषित की गई है। इस दवा में करीब 71.04 प्रतिशत रेबेप्राजॉल का दावा किया गया, लेकिन जांच में महज 14.88 प्रतिशत सॉल्ट पाया गया। डोम्पिडॉन में 82 प्रतिशत की जगह 24.73 प्रतिशत सॉल्ट पाया गया। पॅरासिटामॉल 5 सौ एमजी (ब्रांड नाम- पारावल, बैच नं. टीबी7019ए, जनवरी 2020, कं. नवकार लाइफ साइंसेज, बड्डी, सोलन, हिप्रा) भी अमानक करार दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग