21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heatwave : अप्रेल में गर्मी का कहर, बीते 10 वर्षों में तापमान ने कई बार तोड़े रिकॉर्ड

Jaipur Temperature Records : जयपुर शहर में अप्रेल माह में पिछले दस साल की रिपोर्ट, इस माह पिछले सालों में कितना रहा है तापमान। हर साल चढ़ता पारा, अबकी बार कहां थमेगा?

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Apr 08, 2025

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी किए गए आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि पिछले एक दशक में अप्रेल माह में जयपुर में अधिकतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव रहा है, लेकिन तापमान के आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि गर्मी हर साल अपना प्रभाव बढ़ा रही है।

वर्ष 2025 में अप्रेल माह की बात की जाए तो अब तक सर्वाधिक तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस सात अप्रेल को पहुंचा है। तापमान में लगातार बढोतरी की जा रही है।

अप्रेल माह में 2024 में जयपुर का अधिकतम तापमान 25 अप्रैल को 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले साल यानी 2023 की तुलना में कुछ कम रहा। 2023 में यह तापमान 40.0 डिग्री तक पहुंच गया था। वर्ष 2022 और 2021 में यह क्रमश: 43.1 और 42.6 डिग्री तक पहुंचा था, जिससे गर्मी की तीव्रता स्पष्ट होती है।

अप्रेल माह में सबसे अधिक तापमान की बात करें तो वर्ष 2015 में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 2017 और 2018 में भी तापमान क्रमश: 43.3 और 44.2 डिग्री तक पहुंचा। हालांकि अब तक का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड 27 अप्रैल 1958 का है, जब तापमान 44.9 डिग्री तक पहुंच गया था।

विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन, तेजी से हो रहा शहरीकरण और हरियाली में कमी जैसे कारणों से तापमान में यह वृद्धि हो रही है। यदि समय रहते उपयुक्त कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

अप्रैल माह में जयपुर का अधिकतम तापमान (2015–2024)

वर्षअधिकतम तापमान (℃)तारीख
202439.625 अप्रैल 2024
202340.018 अप्रैल 2023
202243.128 अप्रैल 2022
202142.629 अप्रैल 2021
202040.214, 16 अप्रैल 2020
201942.823 अप्रैल 2019
201844.230 अप्रैल 2018
201743.321 अप्रैल 2017
201641.629, 30 अप्रैल 2016
201543.630 अप्रैल 2015
रिकॉर्ड44.927 अप्रैल 1958