Rajasthan weather: जयपुर। मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए 25 से 27 जून के दौरान गंभीर मौसम गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, इन तीन दिनों में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज़ हवाएं और आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है। खासकर कोटा, भरतपुर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा हो सकती है।