scriptयहां प्रदेश अध्यक्ष के तेवरों को देख मच गई पूरी भाजपा में खलबची | Here the entire state of the state witnessed the excitement | Patrika News
जयपुर

यहां प्रदेश अध्यक्ष के तेवरों को देख मच गई पूरी भाजपा में खलबची

यहां प्रदेश अध्यक्ष के तेवरों को देख मच गई पूरी भाजपा में खलबची

जयपुरJul 02, 2018 / 07:41 pm

PUNEET SHARMA

madan lal saini
यहां प्रदेश अध्यक्ष के तेवरों को देख मच गई पूरी भाजपा में खलबची
जयपुर।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीते ढाई महीने से अध्यक्ष नहीं होन से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में चल रही सुस्ती रविवार को एकाएक टूट गई। प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन लाल सैनी के तेवरों को देख भाजपा प्रदेश कार्यालय में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई। भाजपा अध्यक्ष सैनी ने रविवार को अपने तेवरों से सभी को पहले ही दिन स्पष्ठ मैसेज दे दिया कि आज का काम आज ही हो और काम को कल पर नहीं टाला जाएगा क्योंकि अब समय कम रह गया है। 75 वर्षीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तेवरों को देख अब भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकाएक सक्रिय हो गए है।
9 बजे ही पहुंचे कार्यालय
उधर 75 वर्षीय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी के तेवरों की चर्चा भाजपा के गलियारो में होती रही। असल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदल लाल सैनी का रविवार को अपने कार्यालय में कामकाज का पहला दिन था और वे सुबह 9 बजे ही अपने कार्यालय पहुंच गए। रविवार को दिन भर बधाई देने वालों का प्रदेश कार्यालय में तांता लगा रहा लेकिन सैनी बधाई देने वालों को तुरंत विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की नसीहत भी देते रहे। रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी के कामकाज का पहला दिन था।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पहुंचते थे दोपहर 2 बजे बाद कार्यालय
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी दोपहर बाद ही प्रदेश कार्यालय पहुंचते थे। लेकिन सैनी सुबह 9 बजे ही कार्यालय पहुंच गए और जिलों में बात करना भी शुरू कर दिया। अन्य पदाधिकारियों को सैनी के कार्यालय पहुंचने की सूचना मिली तो वे तत्काल कार्यालय पहुंचे। वहीं एक पदाधिकारी सैनी को अध्यक्ष बनने की बधाई देने पहुंचा तो उन्होंने हाथों हाथ कहा कि जो लिस्ट बनाने के लिए कहा था उसका काम कहां तक पहुंचा। पदाधिकारी ने बगलें झांकने की कोशिश की तो प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि अब इतना समय नहीं है। समय कम है और काम ज्यादा है। आज शाम तक ही जो सूची बनाने के लिए कहा है उसे तैयार करो।
वहीं संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और वी सतीश के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने दो घंटे विधान सभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा की। सैनी ने सभी जिलों के राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा की और दोनों ही वरिष्ठ नेताओं से अब तक हुई तैयारियों का फीडबैक लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो