
जयपुर में सफाई कर्मचारियों की निगरानी करेगा हैरिटेज नगर निगम
Heritage Nagar Nigam Jaipur: जयपुर। हैरिटेज नगर निगम क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था को लेकर अब सफाई कर्मचारियों की हाजरी की क्रोस चेकिंग की जाएगी। काम नहीं करने वाले कर्मचारियों केा नोटिस मिलेगा। इसके बाद भी काम नहीं किया तो वेतन रोका जाएगा। इतना ही नहीं अतिरिक्त आयुक्त और स्वास्थ्य उपायुक्त अब हर सप्ताह एक—एक दिन जोनों में जाकर बैठक लेंगे। निगम आयुक्त विश्राम मीना ने इसके लिए निर्देश जारी किए है।
आयुक्त मीना ने बुधवार को सभी जोन उपायुक्तों को वार्डों में लगे सभी सफाई कर्मचारियों की हाजरी की क्रोस चेक करने के निर्देश दिए है। वहीं जो कर्मचारी बार-बार अनुपस्थित मिले उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। आयुक्त ने निगम मुख्यालय में शहर की सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर सभी जोन उपायुक्तों की बैठक ली।
यह भी पढ़े: जयपुर में अब नहीं आएगी पानी की कोई कमी
नोटिस के बाद भी सुधार नहीं तो रोकेंगे वेतन
आयुक्त विश्राम मीना ने बताया कि काम नहीं करने वाले कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें नोटिस दिए जाएंगे, फिर भी सुधार नहीं किया तो वेतन रोका जाएगा। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत लगाये गये वार्ड प्रभारी वार्ड में सफाई की समीक्षा करेंगे और जियो टेग फोटो डालेंगे।
Published on:
16 Nov 2022 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
