
जयपुर में घर के नजदीक होंगे डेयरी बूथ, 20 अप्रेल तक करिए इंतजार
जयपुर। ग्रेटर नगर निगम के बाद अब हैरिटेज नगर निगम ने भी डेयरी बूथ अलॉटमेंट की तैयारी तेज कर दी है। हैरिटेज निगम ने डेयरी बेथ आवंटन लॉटरी से पहले लोगों से आपत्तियां मांगी है, ये आपत्तियां 14 अप्रेल तक ली जाएगी। इसके बाद 20 अप्रेल तक डेयरी बूथ अलॉटमेंट लॉटरी निकाली जाएगी। ऐसे में इसी माह लोगों को डेयरी बूथ मिलने की उम्मीद है।
निगम अफसरों की मानें तो नगर निगम हैरिटेज में 449 डेयरी बूथों के लिए 5 हजार 805 आवेदन मिले हैं। जिनकी स्क्रूटनी करने के बाद अब निगम प्रशासन ने 14 अप्रेल तक आपत्तियां मांगी है। ये आपत्तियां आॅनलाइन और नगर निगम के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। आपत्तियां आने के बाद आवेदन पत्रों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद 20 अप्रेल तक डेयरी बूथों के लिए अलॉटमेंट लॉटरी निकाली जाएगी। हालांकि लॉटरी डेयरी बूथों से चार गुना निकाली जाएगी। इसके बाद आवेदकों का इंटव्यू लिया जाएगा, उसके बाद सफल आवेदकों को डेयरी बूथ आवंटन किया जाएगा।
जयपुर ग्रेटर ने निकाली डेयरी बूथों की लॉटरी
जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने गत दिनों 563 डेयरी बूथों के आवंटन की लॉटरी निकाली। लॉटरी में सफल आवेदकों को 11 अप्रेल से मूल दस्तावेज जमा कराने का समय दिया गया है। 13 अप्रेल तक निगम मुख्यालय में अटल सेवा केन्द्र में मूल दस्तावेज जमा करवाने होंगे। उन दस्तावेजों की जांच के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए पात्र आवेदकों को साक्षात्कार पत्र जारी किये जाएंगे। साक्षात्कार के बाद 563 डेयरी बूथ सफल आवेदकों को आवंटित किए जाएंगे।
1012 डेयरी बूथों का होगा आवंटन
जयपुर के नगर निगम ग्रेटर और नगर निगम हेरिटेज नगर निगम क्षेत्र में 1062 डेयरी बूथ आवंटन किए जाएंगे। ग्रेटर निगम में 563 बूथ और हैरिटेज नगर निगम में 449 डेयरी बूथों का आवंटन किया जाएगा।
Published on:
10 Apr 2023 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
