जेडीए ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर पर 140 करोड़ रुपए खर्च कर आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की है। इनमें दो रूफटॉप रेस्टोरेंट बनाए गए है। झालाना के बीच सरकारी इमारत में लोगों को रूफटॉप रेस्टोरेंट की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं, इन दोनों रूफटॉप रेस्टोरेंट के बाहर छत पर जेडीए ने ग्रीनरी के लिए जगह रखी है, जहां प्लांटेशन के साथ फुलवारी लगाई गई है। जेडीए अफसरों की मानें तोे इस सेंटर में 80 फीसदी प्लांटेशन राजस्थानी प्लांट्स के है। इसमें आउटडोर और इनडोर प्लाटेंशन किया गया है। पूरे सेंटर में एक हजार से अधिक गमलों में पौधे लगाए गए है। वहीं सेंटर के अंदर भी 270 फाइबर पॉट में प्लांटेशन की गई है, जिससे इमारत के अंदर भी हरियाली नजर आएगी। इनडोर प्लांटेशन में सतलेरा, जामिया, ड्रेसिना, बम्बू पाम व एरिमा पाम आदि पौधे लगाए गए है। वहीं आउटडोर में करीब 5 हजार स्क्वायर मीटर क्षेत्र में घास, प्लांटेशन और फुलवारी लगाई गई है। यहां सजावटी पौधों के साथ मौसमी फुलवारी भी शामिल है।