
सांकेतिक फोटो
जयपुर/ शिवदासपुरा। गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। हॉस्टल में कलर-पेंट का काम करने वाले दो आरोपियों ने बाथरूम के वेंटिलेशन से मोबाइल में वीडियो बना लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 24 वर्षीय छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि हॉस्टल में दो लड़के कलर-पेंट का काम कर रहे है थे। सोमवार दोपहर करीब 11:45 बजे वह हॉस्टल रूम में बने बाथरूम में नहाने गई थी। दोनों आरोपियों ने बाथरूम के वेंटिलेशन से मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया।
पता चलने पर छात्रा ने शोर मचाया। शिकायत पर हॉस्टल संचालक ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों लड़कों को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई।
पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कृष्ण बुनकर (24) और छोटू लाल (28) निवासी आंधी, जमवारामगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल भी जब्त किया है।
Published on:
02 Oct 2024 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
