13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब शहर में बदलेगी धरने-प्रदर्शन की जगह

कलक्ट्रेट, विद्याधर नगर व वीटी रोड पर ही होंगे धरने-प्रदर्शन, रैली! सरकार ने हाईकोर्ट को बताया, गृह विभाग के विचाराधीन है प्रस्ताव

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Mahesh gupta

Oct 25, 2018

jaipur

अब शहर में बदलेगी धरने-प्रदर्शन की जगह

जयपुर. राजधानी में अब धरने-प्रदर्शन व रैलियां कलक्ट्रेट, विद्याधर नगर स्टेडियम और मानसरोवर स्थित वीटी रोड पर ही हो सकेंगे। राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट को यह जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि इस बारे में जिला कलक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी ने प्रस्ताव तैयार किया है, जो गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पास विचाराधीन है।

मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंद्राजोग व न्यायाधीश जी. आर. मूलचंदानी की खंडपीठ ने सिटीजन प्रोटेक्शन सोसायटी की जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई की। इसी दौरान सरकारी पक्ष ने पालना रिपोर्ट पेश की, जिस पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अपने विचार रखने के लिए ८ सप्ताह का समय दिया है।

200 लोग कर सकेंगे कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

सरकार की ओर से पेश पालना रिपोर्ट में कहा है कि धरने-प्रदर्शन व रैलियों की अनुमति को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी, जिसने 11 सितम्बर को प्रस्ताव लिया कि 200 लोगों तक का समूह कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर सकेगा। 40 हजार तक भीड़ होने पर उनको प्रदर्शन के लिए विद्याधर नगर में भैरों सिंह शेखावत स्मृति स्थल के पास स्थित स्टेडियम में अनुमति दी जाएगी। इससे अधिक भीड़ होने पर मानसरोवर स्थित वीटी रोड के पास आवासन मंडल की जगह पर अनुमति दी जाएगी। यह प्रस्ताव गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेज दिया गया है।

कमेटी में पुलिस अधिकारी भी शामिल
धरना-प्रदर्शन व रैली के लिए स्थान चिह्नित करने वाली कमेटी में जिला कलक्टर को अध्यक्ष बनाया गया था। पुलिस कमिश्नर, नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल रहे।


याचिका में यह बताई थी समस्या
राजधानी में आए दिन रैली, शोभायात्रा व प्रदर्शन आदि के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, इसलिए इस समस्या के समाधान के प्रयास किए जाएं।