लोगों को भी किया जाएगा सम्मानित...
इस अवसर पर उच्च एवं तकनीकी और ह्यूमन रिसोर्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं लीडरशिप का प्रदर्शन करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। काॅन्क्लेव में ब्रिटेन, हॉलैंड, गुयाना, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमरीका जैसे कई देशों के राष्ट्रदूत और शिक्षाविदों के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश , हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, महाराष्ट्र, हरियाणा सहित 20 राज्यों के शिक्षाविद और उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।