27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2023 : यहां श्रीराम के दरबार में बिखरते हैं होली के रंग

Holi 2023 : छोटी काशी में जहां श्रीकृष्ण के स्वरूप शहर के आराध्य गोविंददेवजी के दरबार में होली के रंग होलीकोत्सव के रूप में फाग के रंग बिखरेंगे। गलता तीर्थ में श्रीराम दरबार के समक्ष फाग का उल्लास देखने को मिलेगा, यहां भक्त फूलों की होली खेलेंगे।

2 min read
Google source verification
Holi 2023 : यहां श्रीराम के दरबार में बिखरते हैं होली के रंग

Holi 2023 : यहां श्रीराम के दरबार में बिखरते हैं होली के रंग

जयपुर। छोटी काशी में जहां श्रीकृष्ण के स्वरूप शहर के आराध्य गोविंददेवजी के दरबार में होली के रंग होलीकोत्सव के रूप में फाग के रंग बिखरेंगे। वहीं गलता तीर्थ में श्रीराम दरबार के समक्ष फाग का उल्लास देखने को मिलेगा, यहां भक्त फूलों की होली खेलेंगे। भक्तों के बीच ठाकुरजी भी होली के रंग में रंगे नजर आएंगे।

उत्तर भारत की प्रमुख पीठ गलता तीर्थ में श्रीराम दरबार में फाग के रंग बिखरेंगे। यहां 5 मार्च को पुष्प फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुष्प होली के बीच ढप—चंग की प्रस्तुति से श्रीराम को रिझाया जाएगा। गलता पीठ के युवाचार्य स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि गलता तीर्थ में श्रीराम के सम्मुख भक्त पुष्प होली का आयोजन होगा। प्रभु श्रीराम को तिलक कर पुष्पों से शृंगार किया जाएगा। इसके बाद भक्त पुष्प होली खेलेंगे। फागोत्सव में चंग मंडल की प्रस्तुति देखने लायक होगी। होली के गीतों के बीच भक्त पुष्पों की वर्षा से होली के रंग में रंगेंगे।

आराध्य गोविंददेवजी के होलीकोत्सव
शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में 15 फरवरी से 5 मार्च तक फागोत्सव में होली के रंग बिखरेंगे। इस बीच 15 से 26 फरवरी तक रोजाना रचना झांकी के दर्शन होंगे, ठाकुरजी के दोपहर 12.30 से 12.25 बजे तक रचना झांकी सजेगी। 6 मार्च को मंदिर में गुलाल होली का आयोजन होगा। मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि फागोत्सव में 27 फरवरी से 2 मार्च तक होलिकोत्सव मनाया जाएगा, इसमें ठाकुरजी के समक्ष फाग के रंग बिखरेंगे, होली के गीतों की धमाल नजर आएगी। मंदिर में बरसाने की लट्ठमार होली भी साकार होगी। 3 से 4 मार्च तक पुष्प फागोत्सव का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच कलाकार पुष्प वर्षा, चंग, धमाल, बांसुरी वादन के साथ भजनों की स्वर लहरियां बिखेरेंगे। भजनों की अमृत वर्षा के बीच फाल्गुनी नृत्य की प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेगी। 6 मार्च को मंदिर में गुलाल होली का आयोजन होगा।

यह भी पढ़े : गलता पीठ के पीठाधीश्वर बोले, मंदिरों से जुड़ी परंपरा से छेड़छाड़ उचित नहीं

श्रीप्रेमभाया सरकार के विभिन्न देवालयों में आयोजित होगे फागोत्सव
श्री प्रेमभाया मंडल समिति की ओर से शहर के विभिन्न मंदिरों में फागोत्सव आयोजित किए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष विजय किशोर शर्मा ने बताया कि युगल कुटीर, जयलाल मुंशी का रास्ता चांदपोल बाजार में 11 फरवरी को शाम 7:30 बजे फागोत्सव भक्ति संगीत के साथ मनाया जाएगा। 12 फरवरी को मंदिर श्रीप्रेमभाया सरकार, हरियुगल विहार, चंदलाई रोड फागोत्सव मनाया जाएगा। 19 फरवरी को श्रीनृसिंह जी का मंदिर, नींदड राव का रास्ता में फागोत्सव होगा। 26 फरवरी को गुलाब गार्डन,सिरसी रोड़, 5 मार्च शिव मंदिर, शिव मार्ग में फागोत्सव का आयोजन होगा।